बलिया- नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बलिया डेस्क : बलिया की बांसडीह से विधायक और सदन में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लगातार गैरहाजिर रहने पर माननीयों की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

इस मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होनी है । यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार सिंह व एडीजीसी राजेश गुप्ता के तर्कों को सुन कर दिया।

बता दें की  मामला 6 फरवरी 2017 का जिले के रेवती थानाक्षेत्र का है। आरोप है कि संत विश्वनाथ दास के जन्मोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित था  जिसमें मुख्य अतिथि रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के विधानसभा बांसडीह से प्रत्याशी थे। कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने सपा का चुनाव चिन्ह बताकर प्रचार किया और पर्चे बांटे गए।

जिस पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की सुनवाई माननीयों की विशेष अदालत में विचाराधीन है।   रामगोविंद चौधरी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और न ही इन्होंने इस मामले में जमानत कराई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago