Categories: बलिया

बलिया: आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में धांधली, नहीं मिले दस्तावेज

बलिया में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में धांधली की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय जांच कर रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसमें सहयोग नहीं कर रहा है। जिसके चलते जांच प्रभावित हो रही है।

डिप्टी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार को कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो बार पत्र जारी किया है लेकिन अभी तक दस्तावेज नहीं मिले हैं।ऐसे में अब तीसरी बार रिमाइंडर भेजने की तैयारी की जा रही है। 27 सितंबर को जारी पत्र में डिप्टी कलेक्टर ने 28 को उपस्थित होने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने रिमाइंडर भेजकर तीन अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने को कहा। लेकिन कोई जबाव नहीं आया।

बता दें कि अभी 25 आशाओं की नियुक्ति को लेकर जांच चल रही है। इससे पहले शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं में चार की नियुक्ति में गड़बड़ी मिली थी। उन्हें सेवा से बाहर कर दिया गया। मातृ शिशु महिला कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय का कहना है कि शहरी आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत की जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग से दो बार दस्तावेज मांगे गए। जवाब नहीं मिलने पर फिर से पत्र जारी किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago