Categories: बलिया

बलियाः मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में ऋण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बलिया में ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत ऋण दिए जाने का काम किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश खादी और बैंक के माध्यम से ऋण दिया जाता है।

इसमें उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में 10 लाख रूपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। ये ऋण 5 सालों तक प्रदान किया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट आवेदन पत्र, स्कैल हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी जनसंख्या प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया है कि आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 50 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद के ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उत्पादन क्षेत्र में 50 लाख तक तथा सेवा क्षेत्र में 20 लाख तक के ऋण बैंक के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते है। इसमें बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित प्रोजेक्ट काष्ट का 25 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जायेगा। आवेदन पत्र ऑनलाईन के माध्यम से बेवसाइट www.kviconline.gov.in मे Pmegp e-Portal पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago