बलिया के चिलकहर-गड़वार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

बलिया के चिलकहर-गड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिलकहर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बलिया से रसड़ा जाने वाले मार्ग पर चिलकहर सेंट्रल बैंक से कुछ दूर पहले ही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया और टैंपू से जा टकराई।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सहित टेंपो में बैठे सभी यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना में बाइक सवार मोनू चौरसिया की मौत हो गई जबकि गोलू चौरसिया गंभीर रुप से घायल हो गए।

एक्सयूवी और मोटरसाइकिल में इतनी तेज टक्कर हुई कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद टैंपू में टक्कर मार दी। इससे 43 वर्षीय विनोद कुमार, 35 वर्षीय सरिता देवी, 50 वर्षीय सुशीला, 50 वर्षीय पुष्पा देवी, 50 वर्षीय सच्चिदानंद, 60 वर्षीय हीरा यादव गंभीर रुप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago