बलिया में टाउन हॉल परिसर पर कब्जा करने का मामला उजागर हुआ है। जहां 2013 में राकेश श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने बापू भवन ट्रस्ट का स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए हैं। और अब राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
टाउन हॉल परिसर पर कब्जा– बता दें टाउन हॉल परिसर में बने बापू भवन ट्रस्ट की स्थापना 1969 में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हुई थी। 1969 से लेकर इसके प्रबंधन में कभी भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या दिक्कत नहीं आई लेकिन 2013 में राकेश श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने बापू भवन ट्रस्ट का स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी होते हैं अध्यक्ष- जांच में यह तथ्य सामने आया की टाउन हॉल में स्थित बापू भवन ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं लेकिन राकेश श्रीवास्तव और अन्य सदस्यगण ने मिलकर 2013 में स्वयं को ट्रस्ट का अध्यक्ष घोषित किया। जिसकी सूचना ना तो जिलाधिकारी को दी और ना ही कोई अनुमोदन जिलाधिकारी से लिया। बता दें टाउन हॉल शहर के बीचो बीच स्थित है जिसकी जमीन बहुत कीमती है। बापू भवन का उपयोग शादी ब्याह, गोष्टी, संगोष्ठी जैसे सार्वजनिक कार्यों के लिए होता हैं।
वहीं जांच के दौरान जब राकेश श्रीवास्तव से आय- व्यय और कार्रवाई का रजिस्टर मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगे। जिसके कारण उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…