बलिया । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के उपाध्यक्ष रहे बड़े लाल राजभर ने अपने 25 समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की दल विरोधी नीतियों और परिवारवाद से आहत होकर पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। लाल राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न सिर्फ पार्टी छोड़ने की जानकारी दी बल्कि पार्टी की टोपी और पट्टे को उतारकर जमीन पर फेंक दिया।
राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार उत्थान के कार्य में लगे हुए हैं राजभर समाज के उत्थान से उनका कोई लेना देना नही। पैसे के आधार पर बाहरी लोगों को टिकट देने और पार्टी कार्यकर्ताओं की खुलेआम उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। आगे की रणनीति को लेकर कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता महेंद्र राजभर के प्रति हम सभी कार्यकर्ताओं का विश्वास है उनके निर्देश पर राजभर समाज के उत्थान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
प्रांतीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी से त्याग पत्र देने वालों में बंगाली रावत, हरिहर राजभर, यमुना कुमार उर्फ बड़े लाल चौहान मुस्ताक अहमद मनोज चौधरी रमेश यादव उमाशंकर यादव श्याम बाबू राजभर स्वामीनाथ साहनी नागेंद्र गुप्ता मोहम्मद शफीक उल्लाह अंसारी लक्ष्मण पासवान लाल पति राजभर जनार्दन राजभर देवेंद्र यादव धर्मेंद्र भारती विपुल भारती राम गोविंद राजभर राम नारायण राजभर आदि के नाम शामिल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…