Categories: बलिया

बलिया – नियम विरुद्ध राशन दुकान संचालक की नियुक्ती का आरोप, BJP मंडल अध्यक्ष ने दी अनशन की चेतावनी

बलिया। बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए राशन दुकान संचालक की नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। जिनका कहना है कि अधिकारी – कर्मचारियों की संलिप्तता की वजह से कार्रवाई नहीं की गई। वो 2 साल से शिकायत कर रहे हैं। और अब उन्होंने कार्रवाई न होने पर 26 सितम्बर को अनशन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि ग्रामपंचायत खनवर नवादा विकासखण्ड नगरा तहसील रसड़ा जनपद बलिया में राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान के दुकानदार का चयन शासनादेश की अनदेखी करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों की संलिप्तता से किया गया। चयन के खिलाफ सैकड़ों प्रार्थनापत्र साक्ष्यों सहित लगभग 2 सालों तक दिए। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों ने राजनैतिक दबाव में मोटी रकम लेकर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जबकि जाँच में चिन्ता सिंह का चयन नियम विरूद्ध पाया गया।

लगातार उच्चाधिकारियों सहित मंत्रीगण को भी शिकायती पत्र दिया जिसपर उनके द्वारा जिलाधिकारी बलिया को स्पष्ट रूप से आदेशित कर प्रकरण में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिससे शासन की छवि धूमिल हो रही है और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की खुली अवहेलना हो रही है। साथ ही लिखा कि अनियमितता, भ्रष्टाचार और संलिप्त अधिकारियों के काम से आहत होकर भाजपा कार्यालय लखनऊ और सीएम आवास पर आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। न्याय न मिलने पर 26 सितम्बर को अनशन करेंगे। साथ ही उन्होंने आत्महत्या की भी बात कही।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago