Categories: बलिया

बलिया: जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के वार्षिकोत्सव ‘उमंग 2024’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय के कुलपति डॉ संजीत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया । कुलपति ने सीबीएसई क्लस्टर हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विद्यालय की छात्राओं ने ‘सरस्वती वंदना’ प्रस्तुत की तथा छात्र छात्राओं ने ‘गणेश वंदना’ पर समूह नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दियाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम नन्हें बच्चों ने ‘सॉरी सॉरी’ सॉन्ग पर ग्रुप डांस के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। ‘मैं हूं दबंग’ गाने पर नन्हें मुन्ने छात्रों के लोमहर्षक ठुमकों ने जम जम कर वाहवाही लूटी। ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ पर बच्चों की प्रस्तुति ने जहां कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंग दिया वहीं ‘हम बच्चे आजाद वतन के’ पर नन्हें मुन्नों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्री बघेल ने अपने संबोधन में अतिथियों के सम्मुख विद्यालय के छात्र छात्राओं की शैक्षणिक व खेल उपलब्धियों को अवगत कराया। डॉ धर्मात्मानंद व मैनेजिंग डायरेक्टर तुषारनंद ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। वहीं विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषारनंद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा विद्यालय के संस्थापक डॉ धर्मात्मानंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक लल्लन सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डॉ विनोद सिंह, डॉ सुभाष चंद्रा व श्रीराम शुक्ला आदि उपस्थित रहे । उमंग कार्यक्रम का संचालन आनंद मिश्र व श्रुति ने संयुक्त रूप से किया ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago