बलिया- छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने से नाराज छात्रों का हंगामा, पूर्व महामंत्री ने की आत्मदाह की कोशिश

बलिया में 6 महाविद्यालयों में नामांकन से ठीक पहले ही छात्रसंघ चुनावों को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और गांव-गलियों से लेकर सड़कों तक छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

वहीं कुंवर सिंह चौराहे पर पूर्व महामंत्री ने आत्मदाह की कोशिश की और पेट्रोल पी लिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महामंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया। अचानक चुनाव स्थगित होने से गुस्साए छात्रों ने डीएम कार्यालय का भी घेराव किया।

बता दें कि करीब 1 माह छात्रों के द्वारा किए गए आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने 24 दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसको लेकर 6 महाविद्यालयों में आज नामांकन किया जाना था। लेकिन अचानक ही बाबा महाविद्यालय में मेला और कुंवर सिंह महाविद्यालय में लिंगदोह कमेटी के नियमों का हवाला देकर चुनाव का टाल दिया गया। चुनाव को लेकर उत्साहित छात्र नामांकन करने के लिए भी जुलूस के साथ निकल पड़े लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने नियमों का हवाला देते हुए अचानक ही चुनाव टालने की घोषणा कर दी। अग्रिम आदेश तक चुनाव टलने से छात्र नाराज हो गए और जगह जगह चक्काजाम कर दिया।

शहर के टीडी चौराहे पर छात्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया और दुबेछपरा में भी छात्रों ने आक्रोश जताया। इसके साथ ही पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ झुन्नू  के नेतृत्व में छात्रों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। एससी कॉलेज पर भी छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। छात्रसंघ चुनाव रद्द होने के बाद एससी कॉलेज के पूर्व महामंत्री निखिल पांडेय ने आत्मदाह की कोशिश की। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पूरे हंगामे को बढता देख जिला प्रशासन और पुलिस के भी पसीने छुट गए। छात्रों को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई। इधर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा कि लिंगदोह कमेटी के नियमों को लेकर कालेज प्रबंधन में मतभेद था। इस कारण चुनाव स्थगित किया गया है। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago