Categories: बलिया

बलियाः महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों से की मारपीट

बलिया के बांसडीह में गुरुवार रात इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद आकोशित परिजनों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि परिजनों की मारपीट में फार्मासिस्ट भूपेंद्र घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक बांसडीह कस्बा निवासी 50 वर्षीय राजकुमार देवी पत्नी रामनवमी की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला कोलेकर सीएचसी बांसडीह पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरु किया।

लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सीएचसी पर तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं, मारपीट से आक्रोशित चिकित्सक व कर्मचारी धरने पर बैठकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिये है।

मौके पर सीएमओ भी पहुंचे है। सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने आरोपियों पर मेडिकल प्रोटेक्सन एक्ट के तहत कार्यवाही करने की मांग किया है। इस मौके पर डॉ सीपी पाण्डेय, डॉ विनोद सिंह, डॉ वीर बहादुर, डॉ प्रणय कुणाल, डॉ यशस्वी सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रिंस, विवेक, ओमकार, रवि कुमार, कृष्ण, अभिषेक सिंह, विनोद श्रीवास्तव, अनिता शर्मा, सपना, योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago