उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कडंक्टर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए आजमगढ़, बलिया और मऊ जिलों में कडंक्टर के रिक्त पद भरे जाएंगे।
यह भर्ती संविदा के आधार थर्ड पार्टी मोड में की जानी है। कडंक्टर के पद पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी तक यूपी सरकार के सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
साथ ही, उम्मीदवारों को कंप्यूटर का सीसीसी प्रमाण-पत्र प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 40 साल निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं। वहीं, निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 10 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…