बलिया- कोरोना के बीच आग ने बरपाया कहर, सिलेंडर फटने से पांच दर्जन झोपड़ी राख

बलिया- रेवती थाना क्षेत्र के जमधरवां ग्राम सभा के लाली के डेरा नामक बस्ती में सिरिसिया गांव के कटान विस्थापित गोंड़ तथा विन्द बहुल बस्ती में बुधवार को दिन में करीब एक बजे सिलेंडर फटने से लगी आग में ढाई दर्जन परिवारों की लगभग 5 दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई. दो घंटे से अधिक समय तक की कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के 2 घंटे के बाद अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा तब तक आग लगभग बुझ चुकी थी.

सूचना मिलते ही सीओ बैरिया अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, एसआई परमानन्द त्रिपाठी मय हमराह मौके पर पहुंच गये.मिली जानकारी के अनुसार जमधरवां ग्राम सभा स्थित बिन्द व गोड़ बिरादरी बहुल बस्ती के रघु विंद के रिहायशी झोपड़ी में किसी प्रकार आग लग गयी. आग लगते ही विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा एक सिलेंडर एकाएक भयानक आवाज के साथ फट गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फटे सिलेंडर का जलता एक टुकड़ा एक किलोमीटर दूर एक गड्ढे में गिरा तथा दूसरा टुकड़ा जमधरावां के मेजन यादव के घर पर गिरा. वहां भी आग लग गई लेकिन मौके पर उपस्थित लोगों ने आग को तुरंत बुझा दिया. इधर आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया. जिसकी वजह से रघु की 4 झोपड़ी, महेश की 4 , हरवंश की 4, त्रिलोकी की 4 , कमलेश की 3, रमावती देवी की 2, संतोष की 3, जागेश्वर 3, जीतन की 2, सविता पुत्री जनेश्वर की 2, कन्हाई की 4 , मंशी की 3 ,सनयोगिया की 2, शनिचरी की 2, सुभाष की 3, अवधेश 3, रजिंदर की 2,मुटूरी की 2 जनार्दन, संतोष, रामदेव, रमेश, मुन्नीलाल, पंचदेव, पूनम देवी, मीरा देवी, कुसुम देवी, बोदला देवी की 1-1 सविता तथा चांद गोविंद की 2 -2 तथा चिखुरी बिंद की 4 झोपड़ियों सहित उनमें रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान जलकर राख हो गये.

आग को बुझाने में आसपास के ग्रामीणों द्वारा नलकूप तथा हैंड पम्प द्वारा 2 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के 2 घंटे के बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा जो जगह-जगह निकल रही छोटी-छोटी लपटों तथा धुंआ को बुझाने का काम किया. अगलगी की घटना के बाद पीड़ीता परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago