Categories: बलिया

बलिया- उग्र आंदोलन की तैयारी में एंबुलेंस कर्मचारी, मांगें पूरी न होने पर करेंगे चक्काजाम

बलिया। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे एंबुलेंस कर्मचारी अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर 26 जुलाई यानि कल चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी एम्बुलेंस पर कार्यरत एएलएएस कर्मचारियों को समायोजित करने और सभी एम्बुलेंस कर्मियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन करने की मांग पर अड़े हैं। दरअसल एम्बुलेंस पर कार्यरत एएलएएस कर्मचारियों को समायोजित करने और सभी एम्बुलेंस कर्मियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन करने को लेकर एम्बुलेंस कर्मियों का धरना महिला अस्पताल परिसर में चल रहा है ।कर्मियों की मांग है कि इनकी नियुक्ति नई कम्पनी में की जाए, क्योंकि उन्होंने कोरोना काल मे अपना जीवन संकट में डालकर कोरोना मरीजो और मृतकों का परिवहन किया। साथ ही कहा- अगर मांगे नहीं मानी गईं और हमें बेरोजगार किया तो सोमवार को चक्का जाम करेंगे ।

ये हैं एंबुलेंस कर्मियों की मांगे– कोरोना में मृतक हुए एंबुलेंस कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख का बीमा, एंबुलेंस कर्मियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन किया जाए, एंबुलेंस पर कार्यरत एएलएस कर्मियों को समायोजित किया जाए.
सेवा प्रदाता कंपनी बदलने पर एंबुलेंस कर्मियों को न बदला जाए, समान कार्य समान वेतन लागू हो, वेतन कटौती बंद हो, एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी सुरक्षित करो।

आंदोलन कारियों का कहना है कि 02 जुलाई को अपर श्रम आयुक्त कार्यालय लखनऊ में जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों और जीबीके ईएमआरआई एंबुलेंस संचालन कम्पनी के अधिकारियों के बीच श्रम विभाग के माध्यम से मीटिंग हुई। जिसमें जीवनदायिनी संगठन प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय और प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय, उपाध्यक्ष विनय तिवारी ने संयुक्त बयान देते हुए कहा गया कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस जिसका संचालन जीवीके ईएमआरआई द्वारा किया जा रहा है लेकिन अब नेशनल हेल्थ

मिशन द्वारा टेंडर जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को दिया गया है, जिसके कारण लगभग 1200 कर्मचारियो की नौकरी पर तलवार लटक रही है। कम्पनी की तरफ से एचआर हेड द्वारा श्रम विभाग को श्रमिक करने का कार्य करने के लिये कहा गया है । जबकि कंपनी ने अभी तक किसी भी कर्मचारी का टर्मिनेशन लेटर जारी नहीं किया है लेकिन जीवनदायिनी एंबुलेंस संगठन द्वारा कहा गया है कि नई कंपनी जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड के द्वारा एएलएस गाड़ियों पर पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है

और कंपनी लगतार नियुक्ति कर रही है जिसमें नए कर्मचारियों की भर्तियों की जा रही है।अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार कौशिक द्वारा संचालन कर्ता दोनों कम्पनियों और नेशनल हेल्थ मिशन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है ,क्योंकि पुरानी कंपनी जीवीके ईएमआरआई के द्वारा अभी तक किसी भी कर्मचारी का टर्मिनेशन जारी नहीं किया गया है और नेशलन हेल्थ मिशन के द्वारा पुरानी व नई कंपनी को 250 एंबुलेंस गाड़ियों का हैंड ओवर, टेक ओवर हेतु पत्र जारी किया जा चुका है।

नई कंपनी विज्ञप्ति निकाल कर नये कर्मचारियों की नियुक्ति करने पर लगी है। पुरानी कंपनी अपने कार्यरत कर्मचारियों को टर्मिनेशन जारी करें । जब नई कंपनी नये कर्मचारियों को चयन प्रक्रिया पूरी कर चुकी होगी। उस समय पुरानी कर्मचारियों को जीवीके ईएमआरआई कंपनी व एन. एच. एम. के द्वारा साजिशन बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago