बलिया में दिखी महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच, शहर में कई जगहों पर हुई छापेमारी!

बलिया। बलिया शहर में महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर सभी हैरान हैं। सुगबुगाहट का दौर भी चल पड़ा है। बताया जाता है कि देर रात तक महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच टीम शहर में जमी रही और नगर के कई जगहों पर छापेमारी की। क्राइम ब्रांच की टीम बलिया में क्यों आई इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। नगर के लक्ष्मी मार्केट में क्राइम ब्रांच टीम पहुंची और एक दुकानदार से पूछताछ की लेकिन टीम को यहां कोई सफलता नहीं मिली। उसके बाद टीम बालेश्वर मंदिर के पीछे भी पहुंची और वहां क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पायी लेकिन कोई गंभीर मामला है,जिसको लेकर टीम बलिया में काफी देर तक जमी रही। शनिवार की रात करीब 10 बजे ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में

क्राइम ब्रांच की टीम काफी देर तक मामले की तहकीकात में लगी रही। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र की टीम के सहयोग में वाराणसी की भी क्राइम ब्रांच की टीम बलिया में आयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला कि महाराष्ट्र में कोई बड़ा मामला है जिसका तार बलिया से भी जुड़ा है और जेवर से भी संबंधित मामला सामने आ रहा है, क्योंकि लक्ष्मी मार्केट में संदेह के आधार पर टीम पहुंची हुई थी। इस आधार पर यह पता चल रहा है कि मुंबई में कोई बड़ी वारदात हुई है जो जेवर लूट से संबंधित है। जिसकी बरामदगी के लिये टीम देर रात तक बलिया में जमी रही। एक व्यापारी से पूछताछ के दौरान काफी देर तक ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के सामने व्यापारियों का हुजूम जुटा रहा।

वो कौन है जो मार्केट को कर रहा बदनाम– नगर का सबसे प्रसिद्ध लक्ष्मी मार्केट में वो कौन व्यक्ति है जो इस मार्केट को बदनाम कर रहा है। यह सही है कि इस मार्केट में सोने और चांदी से जुड़े सौ से अधिक दुकानें है। मार्केट है तो लोग आएंगे ही लेकिन क्राइम ब्रांच की नजर इस मार्केट पर कैसे पड़ी जो सीधे मुंबई से लक्ष्मी मार्केट में आ पहुंची। मजे कि बात यह है कि इसकी जानकारी ओक्डेनगंज पुलिस चौकी को भी नहीं हो पायी। स्थानीय पुलिस चौकी को यह तब पता चला जब क्राइम ब्रांच की टीम ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पहुंची।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago