बलिया- मरीज की मौत में लापरवाही का आरोप, जांच से पहले ही फिजीशियन का इस्तीफा

बलिया। मरीज के मौत के मामले में लापरवाही के आरोप के बाद जिला अस्पताल की फिजीशियन डॉ.तोषिका सिंह को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीपी सिंह को दिया है। अब सीएमएस उसे शासन को भेजेंगे। और फिर आखिरी फैसला लिया जाएगा। महिला डॉक्टर ने इतना बड़ा फैसला लेने का कारण पारिवारिक समस्या बताया है। वह अपना समय अब बेटी की परवरिश पर देना चाह रहीं हैं। जिला अस्पताल की फिजीशियन पर पिछले दिनों एक मरीज की मौत के मामले में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था।

इसका वीडियो भी वायरल हुआ। मामले में डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर सीएमओ ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़, सीएमएस डा. बीपी सिंह व वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज कुमार शामिल हैं। बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी रामजीत यादव की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र गर्जन यादव ने ऑक्सीजन की कमी और चिकित्सक की लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप लगाया और जांच की मांग की। कमेटी मामले की जांच में लगी हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ का कहना है कि डॉ. तोषिका ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। शासन उसे मान्य करेगा, तब माना जाएगा। कमेटी जांच कर रही है। वह उसके समक्ष अपना बयान दर्ज करने उपस्थित होंगी, इससे जांच प्रभावित नहीं होगी। इधर डॉ. तोषिका का कहना है कि परिवार का ध्यान नहीं रख पा रही थी। इसलिये इस्तीफा देने का फैसला किया। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago