बलिया – चुनाव जीतते ही जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पर पुलिस ने की FIR

बलिया। उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के प्रति सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद मुलायम सिंह व अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे अम्बिका चौधरी व उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद व सौ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली में अश्विनी तिवारी की शिकायत पर मुलायम सिंह व अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे अम्बिका चौधरी व उनके जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेटे आनन्द चौधरी  सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद व सौ अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 147 , 148 , 149 , 342 , 504 , 506 व 500 में आज मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए खेलकूद राज्य मंत्री , स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का कल चुनाव हुआ, जिसमें सपा के आनन्द चौधरी विजयी हुए। यह वीडियो सपा की जीत के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू की अगुवाई में भाजपा के तमतमाये कार्यकर्ता आज पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा से उनके आवास पर मिले। भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने बताया कि जीत के जश्न में सपा के कार्यकर्ताओं ने कल खेलकूद राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी की माँ, बहन व बेटी के विरुद्ध अपशब्द कहे

। यह अत्यंत निंदनीय कार्य है। दरअसल सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक वीडियो सार्वजनिक हुआ था। इस वीडियो में खेलकूद राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी मुलायम सिंह व अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे अम्बिका चौधरी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। वीडियो में तिवारी भाषण देते हुए बोल रहे हैं कि अम्बिका चौधरी को बताना चाहिए कि कितने बाप बदले , कितनी माँ बदली तथा कितनी बहन बदलकर राजनीति में आये हैं। इस मौके पर राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल , भाजपा विधायक त्रय सुरेंद्र सिंह , संजय यादव व धनन्जय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू भी मौजूद रहे दिखाई दे रहे हैं ।

वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद खेलकूद राज्य मंत्री , स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी पर निशाना साधा है । उन्होंने भाषा से बातचीत करते हुए कहा कि वीडियो में उनकी अधेड़ माँ व बहन को अपशब्द कहे जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि अम्बिका चौधरी अपने बेटे के जरिये सपा में फिर से शामिल होने की जुगत में हैं । उनके प्रति अपशब्दों से भरी नारेबाजी के जरिये वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सम्मान बढ़ा रहे हैं । उन्होंने कहा कि सूबे में 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ है , लेकिन 74 जिलों में इस तरह की स्थिति सामने नही आयी।

मुलायम सिंह व अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे अम्बिका चौधरी ने कहा कि राज्य मंत्री तिवारी ने सार्वजनिक रूप से उनकी माँ , बहन व पिता के प्रति अशिष्ट शब्द कहे। उन्होंने इस पर कुछ नही कहा। कल चुनाव के बाद वह कलेक्ट्रेट से घर चले आये । उनका बेटा आनन्द भी पुलिस की सुरक्षा में घर पहुंचा। उनकी तरफ से कोई विजय जुलूस नही निकाला गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago