Categories: बलिया

बलिया ट्रिपल मर्डर केस : बाप-बेटों की हत्या के बाद पुलिस कर रही खाली पड़े मकान की पहरेदारी

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में तीहरे हत्याकांड के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव की गलियों में अजीब से खामोशी है। घटना के बाद से ही पुलिसबल तैनात है। पिता और दो बेटों की हत्या के बाद मकान खाली पड़ा है ऐसे में पुलिस मृतकों के घर की पहरेदारी भी कर रही है।जानकारी के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी में उमाशंकर के साथ उनके दो बेटे संदीप और आनंद विक्रम सिंह रहते थे। इन तीनों की बीते सोमवार की रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संदीप और आनंद का शव कुएं से और उमाशंकर की लाश घर के अंदर से बरामद हुई थी।

मामले में गांव के ही 4 युवकों प्रवीण सिंह भोलू, मानवेंद्र प्रताप सिंह छोटू, अमन सिंह सोनू और संजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बता दें उमाशंकर अपने 2 बेटों के साथ ही रहते थे। तीनों की हत्या के बाद मकान खाली पड़ा है। ऐसे में पुलिस मकान की पहरेदारी र रही है। उमाशंकर के घर पर करीब 12 पुलिस जवान तैनात हैं। इसके अलावा उमाशंकर के पट्टीदार उदय सिंह व प्रभुनाथ सिंह के दरवाजे पर भी एहितयातन 2 सिपाहियों को तैनात किया है। इन दोनों के द्वारा मृतकों को मुखाग्नि दी गई और केस दर्ज कराया गया था।

बताया जा रहै कि उमाशंकर का एक बड़ा बेटा दिलीप ही है। जो कि गोरखपुर के किसी मंदिर में साधु बनकर रहता है। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर हल्दी थाने के SI शिवमूर्ति तिवारी को दिलीप की तलाश में गोरखपुर भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago