Categories: बलिया

बलियाः पति की मौत के बाद पत्नी ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

बलिया के मनियर कस्बे में एक ह्रदय विदारक घटना देखने को मिली। जहां पति के मौत के कुछ घंटे बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की चिताएं एक साथ जली। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखे भर आईं।

जानकारी के मुताबित मनियर कस्बे के उत्तर टोला निवासी 50 वर्षीय आनंद सिंह की करीब 10 दिन पहले तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद घरवाले उन्हें मऊ लेकर गए, लेकिन उनकी हालत दिन बदिन बिगड़ती जा रही थी।

इसके बाद परिजन उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए। जहां मंगलवार दोपहर आनंद की मौत हो गई। उनके मौत की खबर लगते ही साथ मौजूद पत्नी सरस्वती की हालत खराब हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पति की मौत से सदमे में गई पत्नी की हालत बिगड़ने पर उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पति की मौत के 8 घंटे बाद ही पत्नी की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ गुरुग्राम में किया। जहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago