बलिया में अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती को लेकर बहस छिड़ गई है। शहीद मंगल पांडे की जन्म तिथि 30 जनवरी है या 19 जुलाई, इसको लेकर संशय की स्थिति बन रही है। दरअसल विवाद उस वक्त बढा जब कोई जनपद में स्थापित स्मारकों, सूचना विभाग की किताओं और अबतक के आयोजनों का हवाला देते हुए 30 जनवरी की बात कर रहा था।
इधर कुछ लोग बैरकपुर छावनी का उदाहरण देते हुए 19 जुलाई को जयंती मनाने की बात कह रहे थे। वहीं जिले में कुछ स्मारकों में अमर शहीद की जन्मतिथि 30 जनवरी अंकित है। शहीद के पैतृक गांव नगवा के साथ ही कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे की प्रतिमा पर लगे शिलापट्टों पर उनकी जन्मतिथि 30 जनवरी अंकित है।
सूचना विभाग की ओर से उपलब्ध पुस्तक, लेख, स्मारक समितियों से जुड़े लोग भी इसी तिथि को सही मानते हैं। तमाम आयोजन भी इस तिथि को होते रहे हैं। दूसरी ओर गूगल पर शहीद की जन्मतिथि 19 जुलाई बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गूगल के अलावा बैरकपुर छावनी में भी उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उनकी जयंती 19 जुलाई को मनाने का निर्णय लिया है। वहीं अधिकतर लोगों ने सही तिथि अंकित करने की मांग कर रहे हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…