Categories: बलिया

बलिया – पिता से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, ई-रिक्शा खरीदने की कर रहा था जिद

बलिया में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा कि पिता से विवाद के बाद युवक ने अपनी जान ली। घटना की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जनकारी के मुताबिक शेखपुर निवासी 24 वर्षीय अनिल कनौजिया कुछ दिनों से अपने पिता राजेंद्र कनौजिया से ई-रिक्शा खरीदने की मांग कर रहा था। इसको लेकर बुधवार की रात वह परिवार में विवाद करने लगा। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।

लेकिन गुरुवार की सुबह एक बार फिर वह ई-रिक्शा खरीदने को लेकर झगड़ा करने लगा। इस दौरान पिता ने घर की माली हालत और मां-भाभी के चल रहे दवा- इलाज के चलते पैसा देने में असमर्थता जतायी। इससे नाराज होकर उसने अपने पिता को धक्का दे दिया और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान पिता रजेंद्र घायल भी हो गये।

काफी देर तक आहट नहीं आने पर जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर अनिल का शव पंखे के हूक में बंधे फंदे के सहारे लटकता मिला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। एसओ दिनेश पाठक का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। उनका कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago