कोरोना मरीज़ों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए बलिया प्रशासन ने उठाया बड़ा क़दम!

बलिया डेस्क:   कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास जारी है। सर्विलांस कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष फोकस है, जिसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टीमें लगाई गई है।

पाॅजिटिव मिले मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच भी युद्धस्तर पर की जा रही है। रोजाना करीब 1500 जांच की जा रही है। इसके अलावा होम आइसोलेशन व क्वारांटीन में रह रहे मरीजों की प्रतिदिन काउंसिलिंग कर उनके लक्षण आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है। कोविड कमांड सेंटर से सभी गतिविधियों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि कोरोना केे लिए कुल 19 एम्बुलेंस चिन्हित हैं जिनमें 17 ब्लाॅक स्तर पर तथा दो एम्बुलेंस शहर में लगी हैं। इसके अलावा दो एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एएलएस) से लैस एम्बुलेंस है, जो गंभीर मरीजों को आजमगढ़ ले जाने के लिए तैयार है। यह भी बताया कि जिले में चार कोविड केयर सेंटर संचालित है, जहां 426 बेड की उपलब्धता है।

प्रत्येक ब्लाॅक में तीन टीम, 6 टीमें शहरी क्षेत्र में कार्यरत- जिलाधिकारी ने बताया कि पाॅजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की काउंसिलिंग के लिए शहरी में 6 टीमें लगाई गई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए हर ब्लाॅक में तीन टीमें लगी है।

इन टीम को मुहल्ला या गांववार जिम्मेदारी दी जाती है, जहां ये जाकर मरीजों से लक्षण आदि के बारे में जानकारी लेते हैं। लक्षण के हिसाब से एल-1 फेसिलिटी सेंटर में भेजने पर भी यही टीम निर्णय लेती है। काउंसिलिंग के दौरान दवा की एक किट, जिसमें विटामिन की गोलियां भी होती है, मरीजों को दी जाती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago