डीएम की चेकिंग में खुली पोल, स्कूल में ताला लटका मिला, स्टाफ पर कार्रवाई का आदेश !

बलिया डेस्क : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को बेरूआरबारी शिक्षाक्षेत्र के अंग्रजी माध्यम प्राइमरी स्कूल, मैरीटार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में ताला लटका हुआ मिला। जिलाधिकारी ने मौके से ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन लगाया और अनुपस्थित सभी स्टाफ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आसपास के लोगों से विद्यालय सम्बंधी अन्य जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आम तौर पर किसी न किसी स्टाफ के गैरहाजिर रहने की ही बात कही। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गैरहाजिर स्टाफ पर कार्रवाई जरूर होगी। इस तरह ताला बंद होने की वजह से विद्यालय का निरीक्षण नहीं हो सका और जिलाधिकारी को बाहर से ही वापस लौट गए।

वहीं पास में स्थित कन्या उच्च विद्यालय की जर्जर पड़ी बिल्डिंग के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली तो बताया गया कि वहां से दो-तीन स्टाफ का वेतन निकलता है, लेकिन वह विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय मैरीटार में कम्पोजिट हो गया है। आसपास के अन्य विद्यालयों में पठन-पाठन से जुड़ी जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने वहां से निकल गए। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव साथ थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago