Categories: featured

बलिया- पूर्व जिपं सदस्य जलेश्वर सिंह हत्या के मुख्य आरोपी पर एडीजी ने 1 लाख रुपए इनाम की घोषणा की

बलिया में करीब 2 माह पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के एडीजी जोन बृजभूषण ने एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। बलिया के हरीश पासवान और आजमगढञ के अलीशेर पर पहले 50-50 हजार का इनाम घोषित था, जिसे एडीजी ने 1 लाख कर दिया है।आपको बता दे कि बलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी हरि सिंह और हल्दी थाना क्षेत्र के बाबू बेल निवासी हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान फरार है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने पिछले दिनों बैरिया में धरना भी दिया था। तब पुलिस ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन पर घोषित इनाम बढ़ाने की संस्तुति करने का आश्वासन दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आजमगढ़ ने 29 अगस्त को फरार चल रहे कुख्यात बदमाश हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान पहले से घोषित इनाम की धनराशि को बढ़ाकर एक लाख करने की संस्तुति की थी। इस पर गुरुवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने इनाम की धनराशि एक लाख करने की स्वीकृति दे दी है।

वहीं दूसरा आरोपी आजमगढ़ के देवगांव का शातिर अपराधी अलीशेर हैं। वह देवगांव कोतवाली में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है। पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। डीआईजी की संस्तुति पर एडीजी जोन ने ईनाम घोषित किया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago