Categories: बलिया

बलिया – शराब तस्करों पर कार्रवाई, 112 पेटी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बलिया में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ़ कार्रवाई की। जहां सुखपुरा कस्बा स्थित चौराहे पर मैजिक में लदी 112 पेटी शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, एक शराब तस्कर, वाहन मालिक भागने में सफल रहा। बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

दरअसल सुखपुरा पुलिस के उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह और एसओजी प्रभारी अजय यादव मय हमराही चौराहे पर किसी अपराधी के विषय में बात कर रहे थे। इस बीच गड़वार की तरफ से एक मैजिक आती दिखी, जिस पर भूसा लदा था पुलिस ने रोकने के लिए हाथ दिया तो चालक और उस पर बैठे 2 तस्कर भागने‌ लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़‌ लिया। लेकिन वाहन मालिक भगने‌ में सफल रहा।
अन्य 2 तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह 3 लोग मिलकर सालों से शराब तस्करी करते हैं। रसड़ा के पास से एक गांव से शराब लाकर बिहार ले जाते हैं। तस्करों में आदित्य गोड़‌ पुत्र राम अवध गोड निवासी लक्ष्मणपुर बड़का खेत, थाना नरही व मानवेन्द्र पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक निवासी खड़सरा थाना खेजुरी के निवासी हैं।

गाड़ी में ऊपर बोरे‌ में भूसा लदा था। नीचे एक 112 पेटी अवैध शराब गोल्ड ग्रीन व्हिस्की थी। इसमें 180 एमएल की शीशी थी, जो कुछ 5376 शीशी थीं। गिरफ्तार करने वालों में सब इंस्पेक्टर विश्वदीप सिंह, अभय सिंह, राजेन्द्र यादव, कल्पना विश्वकर्मा, ज्योत्स्ना, विक्रम कुमार सिंह,लंकेश पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, राकेश कुमार यादव, विनोद कुमार रघुवंशी, अनुज यादव और रोहित यादव शामिल रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago