Categories: बलिया

बलियाः जांच में सहयोग नहीं करने वाले ग्राम सचिवों पर कार्रवाई शुरू

बलिया में पंजायती राज विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतों की जांच की जा रही है। इस जांच में कई ग्राम सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं। सचिवों के द्वारा जरुरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिसके बाद ग्राम सचिवों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

बताया जाता है कि 53 ग्राम पंचायतों की जांच को लेकर जिलाधिकारी की ओर से आदेश दिया गया है। लेकिन कई ग्राम पंचायतों की जांच में संबंधित सचिव रोड़ा बने हुए हैं। ऐसे सचिवों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरु है । डीपीआरओ की ओर से 10 ब्लॉकों के 13 सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश संबंधित एडीओ पंचायत को देने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।अधिकारियों के अनुसार सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कुछ अन्य सचिव भी विभाग के रडार पर हैं। उन्हें अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। नियमानुसार शिकायतकर्ता की ओर से शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद कार्रवाई शुरु होती हैं। लेकिन कई मामलों की कार्रवाई संबंधित सचिव की मनमानी के कारण महीनों तक पूरी नहीं हो पाती है। इसको देखते हुए अब डीपीआरओ ने सचिवों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है।

डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कहा कि अभिलेख समय से नहीं मिलने के कारण जांच की प्रक्रिया लंबित रह जाती है। इसके चलते शिकायतकर्ता भी बार-बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करता है, वहीं तय समय में निस्तारण नहीं हो पाता है। अभिलेख नहीं देने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago