बलियाः बीते 17 जून को स्टेशन में तोड़फोड़ और आगजनी की करने वाले आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य उपद्रवी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो बीते 17 जून को हुए बवाल में शामिल थे।
बता दें कि 17 जून को बड़ी संख्या में युवा वीर लोरिक स्टेडियम में जुटे। यहां से निकलते ही युवाओं ने पुलिस कार्यालय के कुछ दूर खड़ी स्कूल बसों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद युवाओं का दल स्टेशन पहुंचा। जहां युवकों ने प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल के एसी कोच, प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी सियाल्दह एक्सप्रेस के इंजन के साथ ही जनरल व स्लीपर कोच तथा कई स्टॉल (दुकानों) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस दौरान युवाओं ने काजीपुरा के पास यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की बोगी में आग लगा दी। इन सब में रेलवे को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ। वहीं प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने आरपीएफ व पुलिस के जवानों पर भी पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने घटना के दिन ही 109 और दूसरे दिन 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 32 आरोपी रिमांड पर हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जिले में हुए प्रदर्शन में केवल बलिया के युवा ही नहीं बल्कि दूसरे जनपद के युवा भी शामिल थे। अब तक की हुई जांच में बिहार के तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार बिहार के युवक शहर में ही किराये पर रहते थे। इसके अलावे पड़ोसी जनपद गाजीपुर के भी कुछ युवकों के इस घटना में शामिल होने की बात सामने आ रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…