बलियाः डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बलियाः सीयर सीएचसी में तैनात डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गुड्डू कन्नैजिया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस के द्वारा की जा रही छापेमारी से परेशान होकर कोर्ट में सरेंडर किया।वहीं दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मोबाइल पर धमकी देने वाले का लोकेशन बिहार मिला है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से ही डॉक्टरों में आक्रोश है। पीड़ित डॉक्टर साजिद हुसैन अब तक काम पर नहीं लौटे हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात सीएचसी सीयर में डॉ साजिद तीन घायलों का इलाज कर रहे थे। इस बीच दौरान युवक दीपक कनौजिया ने एक मरीज के इलाज की बात कही। गंभीर रूप से घायलों को रेफर किए जाने के बाद जब चिकित्सक ने उसके मरीज के बारे में जानकारी की तो वह अस्पताल नहीं पहुंचा था। इसी बीच एक शख्स को खुद का बिहार का पूर्व मंत्री बताकर चिकित्सक को गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।

डॉक्टर ने उभांव पुलिस को शिकायत में बताया कि 22 मई की देर शाम लगभग 8 बजे एक मरीज के आने की सूचना मिली। इसी दौरान सीएमओ, डीएम व सीएमएस ऑफिस से अस्पताल के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम के यहां फोन आया कि अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। जबकि उस समय में ड्यूटी पर मौजूद था। फोन करने वाला शख्स खुद को श्याम रजक बता रहा था।

डॉक्टर का आरोप है कि थोड़ी देर बाद गुड्‌डू कन्नौजिया व पांच अन्य लोग आकर उससे अभद्रता करने लगे। पीड़ित डॉक्टर की रिपोर्ट में पुलिस ने गुड्डू कन्नौजिया को गिरफ्तार करने के लिए छापेमार कार्यवाही की। इसके बाद आरोपी गुड्डू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago