Categories: बलिया

बलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, 1 की मौत

बलिया में एनएच-31 पर स्थित बलिया-बैरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दुबहर चट्टी पर लाल बालू से लदी ट्रक ने दो बाइकसवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गांधी सिंह (28) पुत्र सुरेश सिंह व मनीष सिंह (20) पुत्र दीनबंधु सिंह शुक्रवार की देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

तभी बैरिया की तरफ से आ रहे लाल बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो जेसीबी मंगा कर दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन गांधी की मौत हो चुकी थी। गंभीरावस्था में मनीष को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago