Categories: बलिया

बलिया: मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, नशा करने चुराया था चांदी का मुकुट

बलिया के ठाकुर बड़ी से चांदी के मुकुट और दान पेटी से रुपए चोरी करने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आज आखार चौराहा से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी का मुकुट भी बरामद हुआ है।

बता दें कि 26 मार्च को दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी गांव में स्थित ठाकुर बाड़ी (राम-जानकी, मंदिर) में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने गर्भगृह का ताला तोड़कर राम- लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी के सिर पर लगा चांदी का मुकुट और दान पेटी से रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

इसी बीच एसओ अतुल कुमार मिश्र ने आखार चौराहा से दो संदिग्धों को दबोच लिया। छानबीन में उनके पास से चोरी का मुकुट बरामद हुआ। वहीं दान पात्र के पैसों को आरोपियों ने खर्च कर दिया है। आरोपियों के नाम शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी धर्मेन्द्र कुमार राय व डूमरी निवासी राहुल पासवान हैं।

बता दे कि आरोपी अक्सर मंदिर में आरती करने आते थे, पुजारी से प्रसाद भी मांगते थे। 26 मार्च को जब नशे के लिए पैसे कम पड़े तो उन्होंने मंदिर में चोरी करने की योजना बनाई। उस दिन वह मंदिर गए, आरती में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के लौटने के बाद दोनों अंदर दाखिल हुए तथा दान पेटिका तोड़कर पैसा व चार मूर्तियां से चांदी के मुकुट लेकर फरार हो गये।

वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसओ के अलावे एसआई परमानन्द त्रिपाठी, सिपाही रामआसरे, सुनील गुप्ता आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago