Categories: बलिया

बलिया – मकान निर्माण के दौरान हादसा, करंट लगने से एक मजदूर की मौत

बलिया में मकान निर्माण के दौरान हादसा हो गया। नगर के मुलायम नगर में मकान निर्माण में लगे एक मजदूर की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम​​​​​​​ के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि फेफना के मिड्ढा गांव निवासी बृजेश वर्मा (22) पुत्र हरिशंकर वर्मा शहर से सटे मुलायम नगर में मजदूरी करने आया था। वह छड़ उठाकर दे रहा था, तभी छड़ का एक सिरा हाईटेंशन तार से टच हो गया। जिससे करंट की चपेट में आकर बृजेश बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। बृजेश की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago