Categories: बलिया

बलिया – गोपालपुर गंगा घाट पर हादसा, नहाते वक्त डूबने से एक युवती की मौत

बलिया में गोपालपुर गंगा घाट पर सोमवार को हादसा हो गया। जहां नहाते वक्त डूबने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत दया छपरा के पुरवा प्रसाद छपरा निवासी रचना तिवारी (24) पुत्री श्यामसुंदर तिवारी सोमवार के दिन घर और पड़ोस की महिलाओं के साथ उदई छपरा गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। तभी नहाते वक्त रचना का पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूबने लगी।



रचना को डूबते देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरू दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और रचना को बचाने की कोशिश करते। तब तक रचना डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने युवती को बाहर निकाला। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago