Categories: बलिया

बलिया : अस्पताल से नदारद चिकित्सक- कर्मचारी पर कार्रवाई, वेतन काटने के साथ निलंबन का भेजा पत्र

बलिया में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर और लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जारी है। CMO डा. जयंत कुमार चिकित्सकों और वार्ड ब्वाय का वेतन रोका है। सभी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

वहीं, ओपीडी रजिस्टर पूरा न करने वाले डॉक्टर एनके पांडेय के खिलाफ कार्रवाई को शासन को पत्र भेजा है।
बता दें डीएम रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को फेफना और गड़वार के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर किया था। निरीक्षण के दौरान फेफना सीएचसी पर चीफ फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, आरोग्य केंद्र नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार पर कर्मचारी चंद्रभान रावत, सुनील कुमार और डॉक्टर एस के पांडेय नदारद मिले।
अब गैर हाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।डॉ. एनके पांडेय पर कार्रवाई करते हुए इनके निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेजने का निर्देश दिया। दूसरी तरफ, बैरिया एसडीएम आत्रेय मिश्र ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया तब डाक्टर संजय कुमार, बीआरए मनोज यादव व चतुर्थ क्षेणी की महिलाकर्मी बेबी देवी नदारद मिले।

सिकंदरपुर डा. अखिलेश यादव ने भी निरीक्षण किया। वहां तमाम दुर्व्यवस्था देख सीएमओ को गैर हाजिर और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बाबत सीएमओ डा. जयंत कुमार ने कहा कि लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों का अभी वेतन रोका गया है, जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago