Categories: बलिया

निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, जानिए बलिया में कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित

बलिया। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। जहां नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रदेश के नगर निगमों में होने वाले चुनाव को लेकर एकल पद पर आरक्षण की सूची जारी की। बलिया जिले की निकाय को लेकर भी आरक्षण सूची जारी की गई है। बलिया नगर पालिका अनारक्षित और रसड़ा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। आरक्षण में जिले के नगर पंचायत में थोड़ी फेरबदल हुई है.

पहली बार नगर पंचायत में शामिल नगरा नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, बैरिया -महिला, चितबड़ागांव -अनारक्षित, रतसड़कला और सिकंदरपुर -पिछड़ा वर्ग, रेवती, बासडीह, सहतवार- अनारक्षित,  मनियर – अनुसूचित जनजाति महिला और बेल्थरा रोड -पिछड़ा वर्ग महिला की आरक्षण घोषित की गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं. यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटो में 6 सीटों में परिवर्तन हुए हैं, इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago