बलिया के आभाष बने GATE के ऑल इंडिया टॉपर, पहले ही प्रयास में रचा इतिहास

बलिया  के  आभाष राय ने Graduate Aptitute Test of Engineering (GATE) के एक्जाम में पहला स्थान हासिल किया है. आभाष बलिया के रहनेवाले हैं और उनके पिता किसान हैं. ऑल इंडिया टॉपर बनने के बाद आभाष ने कहा कि सहसा विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं ऑल इंडिया टॉपर हो गया हूँ.

आभाष ने बताया जब मुझे आईआईटी दिल्ली (IITDelhi) के डायरेक्टर का फोन आया और उन्होंने बधाई दी कि आपने Gate के परीक्षा में टॉप किया है तो मुझे विश्वास ही नही हुआ.  मैं तकरीबन 2 मिनट तक कुछ बोल ही नहीं पाया. फिर उन्होंने कहा कि आधेघंटे के बाद ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का रिजल्ट जारी होगा, उसमें अपना नाम देख लेना.  थोड़ी देर के बाद जबरिजल्ट आया तो मैंने देखा कि गेट की ऑल इंडिया इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मेरा पहला स्थान था. तब मुझे विश्वास हुआ.

NITPatna में फोर्थ ईयर के छात्र आभाष ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहते हैं. टॉप होने की जानकारी जब उनके साथ रहने वाले छात्रों को मिलीतो उन्होंने जमकर खुशियां मनाई. पहली बार में ही फ़र्स्ट रैंक प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए आभाष ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी किवे टॉप 20 या टॉप 10 में होंगे लेकिन॒ रिजल्ट इतना बेहतर होगा यह उम्मीद न थी. इस बार गेट की परीक्षा को आईआईटी दिल्ली नेऑर्गनाइज किया था जिसमें अलग अलग ब्रांच का परीक्षा लिया गया. आभाष राय ने  इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आल इंडिया टॉपकिया है. आभाष ने ये सफलता अपने पहले ही प्रयास में पा लिया.

आभाष राय बलिया के नारायणपुर के रहने वाले हैं. इनके पिता भूपेंद्र नाथ राय एक किसान है और मां हाउसवाइफ. आभाषने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई नारायणपुर बलिया में की. उसके बाद इनकी मां इनको और इनके भाई आलोक राय को लेकर पटना चलीआई और मां ने ही दोनों भाइयों पढ़ाया. पटना से इन्होंने दसवीं के बाद की पढ़ाई पूरी की. आभाष एनआईटी पटना से इलेक्ट्रिकलइंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2016 से 2020 के छात्र हैं.

आभाष राय ने बताया कि उन्होंने गेट की परीक्षा की सफलता के लिए प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक की पढ़ाई की है गेट की परीक्षा में पासकरना और बेहतर रैंक लाना उनके लिए काफी जरूरी था क्योंकि वह एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पिता भूपेंद्र नाथ रायबलिया में रहकर खेती–बारी करते थे और इनकी पढ़ाई का खर्च वहां से भेजते थे. गेट में टॉप करने के बाद आभाष चाहते हैं कि उन उनकाप्लेसमेंट किसी गवर्नमेंट सेक्टर के किसी अच्छे कंपनी में हो जाए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago