बलिया में आएगी बदलाव की बयार, लोगों को एक साथ मिलने वाली है इतनी सारी सुविधाएँ?

बलिया वालों के लिए एक खुशखबरी है. खबर यह है कि अब क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों के पास एक योगा केंद्र बनाया जाएगा. इसका निर्माण सांसद निधि से कराया जायेगा. वहीँ इस योगा स्थल में योगा के साथ शादी विवाह और सत्संग से लेकर तमाम समारोह आयोजित किये जा सकेंगे. इसका ऐलान खुद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया है.

वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने आवास पर मीडिया वालों से बात करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में ऐसे योगा केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा है कि इसमें धार्मिक अनुष्ठान भी किये जा सकेंगे और निजी कार्यक्रम भी किया जा सकेगा. इसके अलावा ऐसी जगह पर बैठकर इलाके के लोग तमाम मुद्दों पर बात चीत भी कर सकेंगे.

फिलहाल शुरूआती चरण में कहा जा रहा है कि श्रीपालपुर स्थित खपड़िया बाबा आश्रम के अलावा वाजिदपुर में भाला बाबा की मठिया, महाराज बाबा की मठिया तिवारी के मिल्की, कर्णछपरा की कुरी बाबा के मंदिर और श्रीपालपुर के खपड़िया बाबा आश्रम में योगा केन्द्रों के निर्माण के लिए दस दस लाख रुपए उपलब्ध करा दिए गए हैं. इसके अलावा अब बाकी के इलाकों में भी योगा केंद्र के निर्माण कराने पर विचार किया जा रहा है.

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पीपी मॉडल के तहत बलिया सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण कराया जाएगा. मेडिकल कॉलेज के लिए राजकीय पालीटेक्निक के पास जगह देखी गयी है. इसके अलावा सोनबरसा अस्पताल में भी सुविधा और संसाधन प्रदान किये जायेंगे. जिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं है हैं वहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी रखे जायेंगे.

सांसद ने आगे बताया कि शहीद मंगल पांडेय राजकीय इंटर कॉलेज का विकास किया जायेगा. इसके लिए दो करोड़ रूपये उपलब्ध ककराये गए हैं. सांसद निधि से व्यायामशाला भी बनाई जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वाराणसी बलिया छपरा रूट पर रेल सेवाओं के बेहतर करने का भी प्रस्ताव उन्होंने भेजा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago