Categories: बलिया

बलिया- इस महीने 200 गांवों के ओवरहेड तारों की जगह पर लग जाएंगे एबीसी केबल

बलिया। जिले में बिना कटौती बिजली की सप्लाई करने की कोशिश में बिजली विभाग जुटा हुआ है। राजस्व वसूली, बिजली की चोरी रोकने के साथ ही जर्जर तारों को भी बदलने में का काम किया जा रहा है। अक्टूबर में 200 गांवों के पुराने ओवरहेड तारों की जगह पर एबीसी केबल लगाने की तैयारी है। ताकि लाइनलॉस को कम किया जा सके। और उपभोक्ताओं को बिना किसी कटौती के बिजली मिल सके। बिजली विभाग की कोशिश है कि जल्द ही एबीसी केबल बिछ जाए और सभी समस्याओं का निराकरण हो सके। और हादसों को भी रोका जा सके।

विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें तो दशकों पुराने जर्जर तारों के आए दिन टूटने से जहां हादसे हो रहे हैं। वहीं जहां-तहां कटिया लगाने के चलते लाइनलॉस भी हो रहा है। अधिकारियों का मानना है कि अभी भी जिले में 75 फीसदी से अधिक लाइन लॉस की स्थिति है, जिसका राजस्व विभाग को नहीं मिल रहा है। इसके चलते, राजस्व वसूली तेज की गई और बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार टीमें कार्रवाई कर रही हैं। दूसरी ओर गांवों में जर्जर तारों को बदलने का काम भी शुरू किया गया है।

वहीं बारिश की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। हालांकि विभाग ने एक हजार से अधिक आबादी के 906 गांवों के 920 मजरे को चिह्नित किया है। इन मजरों के पुराने विद्युत तारों को हटाकर अब एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल लगाने का काम किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि राजस्व वसूली, बिजली चोरी रोकने के साथ ही लाइनलॉस कम करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं। जर्जर तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने का कार्य चल रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago