Categories: बलिया

बलियाः AAP ने जारी किए चेयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशियों के आवेदन फार्म

उत्तरप्रदेश के निकाय चुनावों में जीत के लक्ष्य को लेकर आम आदमी पार्टी मैदान में है। बलिया में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए आवेदन फार्म जारी किया गया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत जी ने नगर निकाय प्रभारियों की सूचि जारी किया जिसमें नगर पालिका बलिया से राजकुमार मौर्य, चितबड़ागांव से छोटे लाल चौरसिया, रतसड़ श्री राम दरस यादव, रसड़ा से संत प्रकाश सिंह, नगरा से डॉक्टर प्रदीप कुमार, बेल्थरा से सद्दाम अंसारी, सिकंदरपुर से विजय राजभर, मनियर से उमा शंकर दुबे, बांसडीह से मुकेश सोनी, सहतवार से दुर्गेश यादव कवि जी, रेवती से ऋषिकेष भारत, बैरिया से मुकेश कुंवर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी प्रभारी गण वार्डों के प्रत्याशियों का चयन तथा नगर निकाय में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे।

प्रदेश नगर निकाय चुनाव समिति के सदस्य अनूप पांडेय ने कहा कि नगरपालिका और नगर निकायों की हालत बेहद खराब है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ही इकलौती विकल्प है। जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि आज निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के लिए आवेदन फार्म जारी किया गया और प्रत्येक निकायों से सैकड़ों की संख्या में सभासद तथा चेयरमैन पद के लिए भावी प्रत्याशियों ने फार्म प्राप्त किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मुकेश सोनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डाक्टर प्रदीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष निभा पांडे, जिला महासचिव राजकुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रणविजय गुप्ता, रामदरश यादव, जिला सचिव छोटेलाल चौरसिया,विजय राजभर, संत प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago