बलिया : कैमरे पर लेखपाल की खुली पोल, रिश्वत लेने की बातें इत्मीनान से करता दिखा, विडियो वायरल

बलिया डेस्क : जिले की बैरिया तहसील के एक लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में लेखपाल रामनरायण सिंह जमीन की पैमाइस रिपोर्ट के लिए रिश्वत लेने की बातें इत्मीनान से करता दिखाई सुनाई पड़ रहा है.

पीड़ित ने खुद लेखपाल से उसके कार्यालय में बातचीत करते समय उसका वीडियो बना लिया और इस वीडियो की सीडी के साथ डीएम से शिकायत किया.  इसकी शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया है. वहीँ इस मामले पर एसडीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है.

उनका कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जायेगी. एसडीएम प्रशांत कुमार नायक का कहना है कि वॉयरल वीडियो में रामपुर टोला के लेखपाल रामनरायण सिंह द्वारा कुछ पैसा लिये जाने की बात स्वीकार की है.

उनका कहना है कि डीएम ने पत्र भेजकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.  लेखपाल रामनरायण से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago