Categories: बैरिया

बलिया: सड़क हादसे में किशोर की गई जान, विरोध में लोगों ने किया चक्का जाम, मौक़े पर पहुँचे सांसद

बैरिया डेस्क : यातायात नियमों का अनुपालन न होने तथा रफ्तार की मार से  बलिया में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रशासन की ओर से जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा। रविवार को भी  हादसा किशोर के साथ पेश आया जहाँ उसकी जान चली गई ।

बताया जाता है कि खेत मे सिचांई कर रहे पिता को खाना पहुचां कर घर लौट रहे किशोर को सोनबरसा गांव के समीप एनएच 31 पर पिकअप ने रौंदा डाला। जिसके बाद घटना स्थल पर ही किशोर की हुई मौत चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। विरोध में ग्रामीणों ने एनएच 31 घण्टो जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सुनील माली 15 वर्ष पुत्र भूलन माली निवासी सोनबरसा रविवार को दिन में लगभग 11 बजे खेत मे काम कर रहे पिता को खाना पहुचां कर घर वापस लौट रहा था। कि सोनबरसा गांव के सामने एनएच 31 पर बिहार से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने सुनील को रौंद दिया,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीण जब तक मौके पर जुटते पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया।विरोध में शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर दिया,जिससे वाहनों की लम्बी कतार एनएच पर लग गयी,और जाम की स्थिति पैदा हो गयी। मौके पर पहुचे एसएचओ संजय त्रिपाठी ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया किन्तु ग्रामीण पुलिस को देखते ही उग्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे।

घटना स्थल पर पहुचे सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद मौके से ही डीएम,एसडीएम व सीओ से बात की और तत्काल मौके पर पहुचंकर जाम समाप्त कराने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने को कहा। जिसके बाद सपा नेता मनोज सिंह अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुचकर सड़क दुर्घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और तत्काल पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

दुर्घटना के लगभग तीन घण्टे बाद क्षेत्राधिकारी आर के तिवारी के साथ मौके पर पहुचे उपजिलाधिकारी प्रशान्त कुमार नायक ने 10 दिनों के भीतर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने व सोनबरसा मोड़ पर गति अवरोधक बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो गया।

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली पिकअप को बरामद कर चालक प्रिंस मिश्र निवासी केवरा थाना बांसडीह कोतवाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पिता के तहरीर पर सम्बन्धितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago