गुजरात राजकोट से 1182 लोगों को लेकर बलिया के लिए आ रही विशेष ट्रेन

बलिया. गुजरात  के राजकोट से  बलिया जिले के लिए मंगलवार को 1182 श्रमिकों को लेकर एक श्रमिक विशेष ट्रेन राजकोट से चल चुकी है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के 60 जिलों के 1100 से अधिक श्रमिकों को लेकर एक विशेष ट्रेन गोरखपुर पहुंच गई.

सवार थे यूपी के 60 जिलों के श्रमिक
गुजरात के नाडियाड (अहमदाबाद) से पांच मई (मंगलवार) को एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन गोरखपुर पहुंची. इस ट्रेन में यूपी के 60 जिलों के 1100 से अधिक यात्रियों ने सफर किया. इसमें मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, कानपुर देहात, कन्नौज जैसे जिलों के भी श्रमिक थे.

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कमान एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों ने संभाल रखी थी. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची वैसे ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गयी. ट्रेन की दो-दो बोगियों को खोला जा रहा था. उसमें से यात्रियों को उतरते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जा रहा था. जब दो डिब्बे से यात्री उतर जाते और उनकी थर्मल स्क्रैनिंग हो जाती तब अगला दो डिब्बा खोला जा रहा था.

यात्रियों का लिया गया पूरा विवरण
गोरखपुर में यात्रियों को खाने के पैकेट के साथ बिस्कुट, लइया और पानी दिया जा रहा था. फिर आगे बढ़ने पर प्रत्येक यात्री का नाम, पता, मोबाइल नम्बर के साथ वो गुजरात में क्या काम करते थे उसको भी नोट किया जा रहा था. फिर उन्हें उनकी बस की तरफ भेजा जा रहा था. जहां पर एक बार फिर कंडक्टर उस बस में बैठने वाले लोगों के नाम पता और मोबाइल नम्बर नोट कर रहा था.

इसका मकसद साफ था कि अगर बस के किसी यात्री में कोरोना की पुष्टि होती है तो बस में जितने लोग सफर कर रहे थे उन्हें ट्रैक किया जा सके. साथ ही प्रशासन के द्वारा लिए जा रहे विवरण के पीछे का मकसद ये है कि इन लोगों को इस तरह के काम यूपी में भी उपलब्ध कराया जा सके.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago