बलिया- सिकंदरपुर में सिरफिरे युवक ने नाबालिक किशोरी की निर्मम तरीके से की हत्या

सिकन्दरपुर डेस्क :  सिकंदरपुर के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया में शुक्रवार की शाम खेत में साग निकालने गई नाबालिक 16 वर्षीय किशोरी की एक युवक ने निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी मच गई । आनन् फानन में पुलिस महकमा भी मौके पर पंहुचा।

बता दें की आरोपी ने हत्या करने के बाद भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया।  और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबर के मुताबिक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव मे अपने ननिहाल में रह रही रितिका उम्र 16 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे गांव से कुछ दूरी पर कुछ लोगों के साथ साग खोट रही थी इसी दौरान गांव के ही सैयद पुत्र मोईद्दीन वहां पहुंच गया और रितिका की निर्मम तरीके से जमीन पर गिरा कर गला रेत दिया आसपास जब मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाया तो आरोपी धारदार हथियार को थोड़ी दूर फेंक कर फरार हो गया।

जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए मामला दो समुदायों का होने के कारण भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।

वहीं देर शाम पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंच गए और मृतका की नानी वह साथ आई लड़कियों का बयान दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago