बलिया। मझौली गांव में गुरूवार को एक शख्स ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। साथ ही पुलिस अब जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी मनोज प्रजापति 40 साल का शव कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह मनोज घर से कहीं बाहर गया था। मनोज कब अपने घर पहुंचकर फंदे से लटक गया किसी को पता ही नहीं चल सका।
घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक ठेले पर गोलगप्पा बेचकर पूरे परिवार का खर्चा चलाता था। मृतक के 3 बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज की मौत के बाद मोहल्ले में मातम पसरा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…