खत्म हुआ 12 साल का इंतजार, विधायक ने किया मनियर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन

बलियाः बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने मनियर के लोगों को बड़ी सौगात दी है। विधायक सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिगवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों का 12 सालों का इंतजार खत्म हुआ। साल 2009 में बसपा के कार्यकाल में अस्पताल की नींव रखी गई थी, जिसका शुभारंभ आज हुआ।

विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया और कहा कि इस अस्पताल से दर्जनों गांवों के गरीब व मजलूम लोगों को इलाज में काफी सहुलियत होगी। अबतक इस क्षेत्र के लोगों को सरकारी अस्पताल के लिए बहुत दूरी का सफर कर मनियर पीएचसी तक जाना पड़ता था। भरोसा दिया कि धीरे-धीरे इस अस्पताल को सभी जरूरी सेवाओं से लैस कर दिया जाएगा।

बता दें कि 32 बेड की व्यवस्था वाले इस अस्पताल में फिलहाल ओपीडी सुविधा को ही बहाल किया गया है। यहां अभी डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों सेवाएं देंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. शहाबुद्दीन को तैनात किया गया है। इनके अलावा फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, वार्ड ब्वाय सुनील पाठक व चौकीदार राकेश वर्मा की नियुक्ति हुई है।

उद्घाटन अवसर पर बीडीओ कमलेश यादव, डॉ संजय तिवारी, डॉ अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शितांषु गुप्त, सतीश सिंह, राजेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, जयप्रकाश पाठक, ग्राम प्रधान सत्येन्द्र पाठक, हलचल सिंह व शारदानन्द साहनी, ओम प्रकाश सिंह आदि थे। अध्यक्षता देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी व संचालन गोपाल सिंह ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago