बेल्थरा रोड में खुलेगा सौगातों का पिटारा, विधायक के प्रस्ताव पर सरकार की मुहर!

बलिया के बेल्थरा रोड में बड़ी सौगाते मिलने वाली हैं। बेल्थरा रोड में जल्द ही एक 100 बेड का अस्पताल बनेगा। इसके अलावा कई विकासकार्य किए जाएंगे। जिसकी जानकारी विधायक हंसू राम ने जिला पंचायत के डाकबंगला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। विधायक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर को उच्चीकृत कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेजा है। 55.61 करोड़ की लागत से क्षेत्र की 31 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

विधायक कहा कि क्षेत्र के विकास की योजनाओं को अमली जामा पहनाने की कोशिश जारी है। जिसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है। कहा कि 31 सड़कों के अलावा नौ पुलियों का निर्माण भी कराया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विधानसभा में याचिका दाखिल कर एक 100 बेड के नए अस्पताल की मांग की गई है। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। कहा कि सोनाडीह को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

132 केवीए का पावर हाउस बनेगा- साथ ही बताया कि 132 केवीए विद्युत पारेषण केंद्र की स्थापना की जाएगी। शासन स्तर पर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। तुर्की दौलतपुर और कसौंडर में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का कार्य चल रहा है। जबकि सोनाडीह में उपकेंद्र स्थापना का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण भी हो चुका है।

शारदानंद अंचल का पैतृक गांव बनेगा ‘आदर्श’- इसके अलावा विकास पुरुष दिवंगत पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल के पैतृक गांव पशुहारी को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और नमामि गंगे योजना के तहत वहां हर घर में नल उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि युवाओं की प्रतिभा के विकास के लिए स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

पुलिया निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- विधायक ने जानकारी दी कि पुलिया निर्माण में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के बाद काम में तेजी आई है। आसरा और कांशीराम आवास योजना के तहत बने आवास का गरीबों में आवंटन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इस दौरान कई नेतागण मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago