Categories: बलिया

बलिया- 2 दिन में फूड सेफ्टी ऑन व्हील से 98 सैंपल की जांच, 12 सैंपल मिले अमानक

बलिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अलर्ट मोड पर है। जहां समय – समय पर खाद्य सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग अब नया तरीका भी अपना रहा है। फूड सेफ्टी ऑन व्हील से सैंपल लिए जा रहे हैं।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील जो एक मोबाइल प्रयोगशाला वैन है। जिससे 2 दिनों में 98 सैंपल की जांच की गई। सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट से सम्बंधित को अवगत भी कराया गया। इसमे 12 सैंपल की रिपोर्ट मानक के अनुरूप नहीं पायी गयी।

बता दें मोबाइल प्रयोशाला वैन शनिवार को पचखोरा, सुखपुरा और कुवर सिंह चौराहा से 16 प्रतिष्ठानों से 50 खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की गई जिसमे 07 सैंपल मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। रविवार को मोबाइल वैन से सतीशचन्द्र चौराहा, कदम चौराहा, गुदरी बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से 48 सैंपल लिए गए जिसमे से 5 मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।

वहीं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि मोबाइल प्रयोगशाला वैन से कोई भी व्यक्ति निःशुल्क अपने खाद्य पदार्थो की जांच करवा सकते है।
Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago