Categories: बलिया

बलिया – छपरा रेलवे स्टेशन पर बेसुध मिला शुक्रवार से गायब 11वीं का छात्र

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र से गायब छात्र छपरा रेलवे स्टेशन पर बेसुध हालत में मिला। जो जनसेवा केंद्र की दुकान से शुक्रवार की शाम से साईकिल गायब था। छात्र के सकुशल मिल जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। लेकिन घर आने के बाद गुमशुम हालत में इरशाद कुछ बोल नहीं पा रहा है।

बता दें रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी इरशाद श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पियरौटा में 11वीं का छात्र है। इरशाद रेवती थाने के पास कस्बा दुकान चलाता रहा है। शुक्रवार को वह घर से दुकान गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। पिता मैनुद्दीन अंसारी की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी थी।

पुलिस सोशल साइट में सूचना प्रसारित करा कर छात्र की छानबीन कर रही थी। तभी शनिवार की शाम इरशाद के पिता के पास छपरा रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक मनोज सिंह से सूचना मिली कि उनका लड़का छपरा स्टेशन पर बदहवास और परेशान हालत में बैठा है। पूछताछ करने पर नाम और अपना पता बताया।

इरशाद के छपरा स्टेशन पर मिलने की खबर लगते ही उसका भाई शमशाद छपरा स्टेशन पहुंचा। औपचारिक पूछताछ के बाद रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक मनोज सिंह ने इरशाद को उसके भाई शमशाद को सौंप दिया। रविवार को शमशाद इरशाद को लेकर गांव रामपुर पहुंच गया।
Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago