बलिया डेस्क । मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत ज़िले के 6 गांवों का चयन किया गया है। जिसके बाद गांवों का सत्यापन भी शुरू हो गया है। सत्यापन की ज़िम्मेदारी दो सदस्यीय टीम को दी गई है, जिन्हें पंचायती राज अयोध्या मंडल के उपनिदेशक संजय कुमार यादव (पंचायत) की ओर से नामित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018-19 में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर इस योजना को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करना है। इसी योजना के तहत बलिया के 6 गांवों का चयन किया गया है। जिनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरु हो गई है।
जिन 6 गांवों का चयन किया गया है, उनमें दुबहड़ विकास खंड के सरया और दुबहड़, सीयर के शाहपुर अफगा और तेलमा जमालुद्दीनपुर तथा बांसडीह के पिठाइच और नगरा ब्लॉक का डिहवा ग्राम पंचायत के नाम शामिल हैं।
अब इन गांवों के सत्यापन की प्रक्रिया पंचायती राज अयोध्या मंडल के उपनिदेशक संजय कुमार यादव (पंचायत) की ओर से नामित दो सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है। टीम में मंडलीय डीपीएम विवेक मिश्रा और मंडलीय कंसल्टेंट नवीन कुमार सिंह हैं।
नियम के मुताबिक, एक ज़िले से पांच पंचायतों को ही शामिल किया जा सकता है, इसलिए इन 6 में से 5 का चयन सत्यापन के बाद किया जाएगा।
अंतिम रूप से चयनित गांवों को शासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार वाले गांव को 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार पर 7 लाख, तृतीय पुरस्कार पर 5 लाख, चतुर्थ पुरस्कार पर 3 लाख और पंचम पुरस्कार पर 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…