मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के लिए बलिया के इन 6 गांवों का हुआ चयन

बलिया डेस्क । मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत ज़िले के 6 गांवों का चयन किया गया है। जिसके बाद गांवों का सत्यापन भी शुरू हो गया है। सत्यापन की ज़िम्मेदारी दो सदस्यीय टीम को दी गई है, जिन्हें पंचायती राज अयोध्या मंडल के उपनिदेशक संजय कुमार यादव (पंचायत) की ओर से नामित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018-19 में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर इस योजना को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करना है। इसी योजना के तहत बलिया के 6 गांवों का चयन किया गया है। जिनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

जिन 6 गांवों का चयन किया गया है, उनमें दुबहड़ विकास खंड के सरया और दुबहड़, सीयर के शाहपुर अफगा और तेलमा जमालुद्दीनपुर तथा बांसडीह के पिठाइच और नगरा ब्लॉक का डिहवा ग्राम पंचायत के नाम शामिल हैं।

अब इन गांवों के सत्यापन की प्रक्रिया पंचायती राज अयोध्या मंडल के उपनिदेशक संजय कुमार यादव (पंचायत) की ओर से नामित दो सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है। टीम में मंडलीय डीपीएम विवेक मिश्रा और मंडलीय कंसल्टेंट नवीन कुमार सिंह हैं।
नियम के मुताबिक, एक ज़िले से पांच पंचायतों को ही शामिल किया जा सकता है, इसलिए इन 6 में से 5 का चयन सत्यापन के बाद किया जाएगा।

अंतिम रूप से चयनित गांवों को शासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार वाले गांव को 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार पर 7 लाख, तृतीय पुरस्कार पर 5 लाख, चतुर्थ पुरस्कार पर 3 लाख और पंचम पुरस्कार पर 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago