Categories: बलिया

बलियाः 50 फीसदी बूथों पर होगी वेब कास्टिंग की व्यवस्था, रखी जाएगी पैनी नजर

बलिया में आगामी चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं का दौर जारी है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके, इसके लिए 50 फीसदी पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। यानि कि इन बूथों पर चुनाव आयोग व अधिकारी सीधी नजर रखेंगे।

करीब 1400 बूथों पर व्यवस्था चल रही है। इसमें गंगा व सरयू के किनारे के बूथों पर खास निगरानी रखी जाएगी वहीं जिन बूथों पर चुनाव के दौरान विवाद हुए हैं, उनपर विशेष नजर रहेगी। पूरे बलिया जिले की बात करें, तो यहां 2825 मतदेय स्थल व 1401 मतदान केंद्र हैं।

विधानसभा वार देखें तो बिल्थरारोड में 420 मतदेय स्थल व 229 मतदान केंद्र, रसड़ा में 425 मतदान स्थल व 212 मतदान केंद्र, सिकंदरपुर में 353 मतदान स्थल व 194 मतदान केंद्र, फेफना में 375 मतदान स्थल, 194 मतदान केंद्र, बलिया नगर 407 मतदान स्थल व 169 मतदान केंद्र बांसडीह 446 मतदान स्थल व 223 मतदान केंद्र, बैरिया में 399 मतदान स्थल व 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ऐसे में इन सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आचार संहिता का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा। आठ जनवरी से 14 फरवरी तक जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 150 मामले दर्ज किए हैं। इस कार्रवाई के दायरे में मंत्री, विधायक समेत विभिन्न दलों के कई उम्मीदवार शामिल हैं। पुलिस ने 42 दिन में 150 से अधिक नामजद व लगभग 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने धारा 116-3 के तहत 45872 व 107-116 के तहत 62011 लोगों को पाबंद किया गया है। शांतिभंग की आशंका में 6907 लोगों का चालान किया गया। इनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया। इसके अलावा 235 अवैध शस्त्र व 32023 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जनपद के 9702 शस्त्र हैं जिनमें 8455 असलहे जमा कराए जा चुके हैं।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी है। जनता से संवाद किया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिग बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों व अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

7 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

2 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago