Categories: featuredUncategorized

Ballia- जिला अस्पताल में 50 बेड का पोस्ट कोविड सेंटर शुरू

बलिया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला चिकित्सालय में पोस्ट कोविड मरीजो के लिये 50 बेड का कोविड केयर यूनिट बनाया गया है, जो हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा। सीएमओ  ने बताया कि चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित कर तैनाती की गई है।

12 सीएचसी  को मिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर-  कोरोना मरीजों के इलाज़ के लिए 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें रतसर, नरही, रसड़ा, सोनवानी, बसुधरपाह, नगरा चिलकहर, बांसडीह, मनियर, सिकंदरपुर, सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ, राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर एवं खेजुरी को एल-1 प्लस कोविड हॉस्पिटल चिन्हित किया गया है। यहाँ पर पांच- पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है।

कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट- जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लागातार गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में मात्र 2 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब सिर्फ मात्र 65 एक्टिव केस हैं।

कोविड अस्पतालों पर एक नजर- जिले में कोविड अस्पताल- दो, कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11, जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18, एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55, एल-1 फेफना में कुल बेड- 75, आईसीयू बेड – 25, आक्सीजन बेड – 301, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर – 135 है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago